Khatu shyam ji : खाटू श्याम जी (आरती) 2025

Khatu shyam ji

खाटू श्याम जी

(आरती)

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

Also Read:-

Jai Ambai Gauri : जय अम्बे गौरी (आरती) 2025

Om Jai Gange Mata : ॐ जय गंगे माता (आरती) 2025

Download PDF :- ( Khatu shyam Aarti )

khatu shyam

Related:-

Shree Jagannath : श्री जगन्नाथ आरती 2025

Shree Jagannath : श्री जगन्नाथ आरती 2025

Leave a Comment

Maha Lakshmi Mantra || धन प्राप्ति के लिए महा लक्ष्मी मंत्र का जाप करें Maha Mrityunjaya Mantra || मृत्यु पर विजय पाने वाला मंत्र Nandi Maharaj || शिव जी का सबसे प्रिय भक्त The Diwali Festival दिवाली उत्सव की कहानी SAMUDRA MANTHAN || एक अनोखी कहानी Hanuman Ashtak || क्यों है यह भगवान हनुमान का प्रिय स्तोत्र