Site icon Mantra Mukt

Ambay tuh hai jagdambe : अम्बे तू है जगदम्बे (आरती) 2025

Ambay tuh hai jagdambe

अम्बे तू है जगदम्बे

(आरती)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।

तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

तेरे भक्त जनो पर माता, भीर पडी है भारी ।

रादान दानव दल पर टूट पडो, माँ करके सिंह सवारी ।

सौ-सौ सिंहो से बलशाली, अष्ट भुजाओ वाली,

दुखियो के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली ।

तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

माँ बेटे का है इस जग मे, बडा ही निर्मल नाता ।

पुट- कपूत सुने है पर ना, माता सुनी कुमाता ॥

सब पे करूणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली ।

दुखियो के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली ।

तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

न माँगते धन ओर दौलत, न चाँदी न सोना ।

हम तो मांगे माँ तेरे मन मे, इक छोटा सा कोना ॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,

सतियो के सत को सवांरती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली । राम

तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती ॥

 

अम्बे माता की जय

Also Read:-

Maa Saraswati Ji : माँ सरस्वती जी (आरती) 2024

Aarti Kunj Bihari Ki : आरती कुंजबिहारी की भजन 2024

Download PDF :- ( Ambay tuh hai jagdambe Aarti)

Related:-

Hum Katha Sunate : हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की भजन 2024

Hum Katha Sunate : हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की भजन 2024

Exit mobile version